लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 भूगोल

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 भूगोल

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :200
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2777
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 भूगोल - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- भौगोलिक सूचना प्रणाली में कम्प्यूटर के उपयोग का विस्तृत विवरण प्रस्तुत कीजिए।

अथवा
GIS में आँकड़ों का प्रसंस्करण किस प्रकार होता है वर्णन कीजिए।

उत्तर -

कार्यशील जी.आई.एस. पाँच मुख्य अवयवों का समूह है- हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, आँकड़ा, जनता एवं विधि |

(1) हार्डवेयर - हार्डवेयर से तात्पर्य कम्प्यूटर से है जो जी.आई.एस. संचालन में काम आता है। आज जी.आई.एस. सॉफ्टवेयर विभिन्न रेंज के हार्डवेयर में कार्य करता है। केन्द्रीय कम्प्यूटर सर्वर से डेस्कटॉप कम्प्यूटर एकल नेटवर्क से जुड़े होते हैं।

पी. सी. आधारित जी.आई.एस. हेतु उपयोगी हार्डवेयर के निम्न भाग हैं-

(i) पी.सी. कम्प्यूटर जिसकी मेमोरी बढ़ायी जा सके, संग्रहण डिस्क एवं ग्राफिक प्रदर्शन क्षमता।
(ii) डिजिटल आँकड़ों के निवेश एवं निर्गम हेतु टेप ड्राइव।
(iii) कागज मानचित्र से आँकड़ा निवेश हेतु अंकरूपक एवं ग्राफिक टेबल।

(iv) रंगीन ग्राफिक मॉनीटर, जिसका उपयोग आँकड़ों के प्रकलन के समय विश्लेषण एवं निर्गम आँकड़ों के प्रदर्शन में होता है। मानचित्रकारी उत्पाद के एनालॉग रूप में निर्गम हेतु आलेख चित्र।

(v) सारणी आँकड़ों एवं सांख्यिकी आँकड़ों के निर्गम हेतु प्रिन्टर।

इसके अतिरिक्त हार्डवेयर में विभिन्न प्रकार के अन्य उपकरण जैसे - सी.डी., अंकरूपण कैमरा एवं संचार उपकरण सम्मिलित रहते हैं जो उपलब्ध आँकड़ों के विश्लेषण हेतु उपयोगी हैं। (2) सॉफ्टवेयर - जी.आई.एस. सॉफ्टवेयर संग्रहण, विश्लेषण एवं ग्राफिक जानकारी प्रदर्शन हेतु काम आने वाले उपकरण हैं। सॉफ्टवेयर के कुँजी अवयव हैं-

(i) भौगोलिक सूचना के निवेश एवं प्रकलन हेतु साधन।
(ii) डाटाबेस प्रबन्धन प्रणाली (डी. बी. एम. एस.) में सहयोग।
(iii) भौगोलिक जिज्ञासा, विश्लेषण और दृश्य हेतु साधन।
(iv) ग्राफिकल यूजर इंटरफेस (जी.यू.आई.) साधन की सरल उपलब्धि हेतु।

इस आधार पर जी.आई.एस. सॉफ्टवेयर पैकेज में निम्नलिखित तीन अवयव होते हैं-

(v) ग्राफिक डाटाबेस
(vi) लक्षण डाटाबेस
(vii) उपयोगकर्त्ता मध्यस्थता

सॉफ्टवेयर ग्राफिक डाटाबेस, लक्षण डाटाबेस सहित जहाँ एक जी.आई.एस. उत्पाद दूसरे से भी भिन्न होते हैं, वहीं ये प्रकलन में सहयोग प्रदान करते हैं। सभी जी.आई.एस. के मुख्य काम हैं संग्रहण, प्रकलन, प्रदर्शन एवं निर्गम।

सॉफ्टवेयर पैकेज, जो भौगोलिक सूचना प्रणाली में उपयोग होता है, में पाँच बुनियादी तकनीकी मॉडयूल होते हैं ये मॉडयूल निम्न उपप्रणाली के लिए हैं-

(1) आँकड़ा निवेश - आँकड़ा निवेश के अन्तर्गत वे सभी बिन्दू आते हैं जो आँकड़ा ग्रहण करने और मानचित्र के रूप में काम आते हैं। फील्ड अवलोकन उपग्रह चित्र एवं अंकीय रूप में होते हैं। इस हेतु विभिन्न रेंज के कम्प्यूटर उपलब्ध है जिसमें दृश्य प्रदर्शन यूनिट (VDU) सम्मिलित है।

(2) आँकड़ा संग्रहण एवं आँकड़ा प्रबन्धन - आँकड़ा संग्रहण एवं आँकड़ा प्रबन्धन का सम्बन्ध आँकड़ों की स्थिति और टोपोलॉजी आदि से है। पृथ्वी की सतह से भौगोलिक तत्वों के लक्षणों बिन्दु, रेखा और क्षेत्र से सम्बन्धित आँकड़ों का संग्रह व प्रबन्धन किया जाता है। ये सभी आँकड़े कम्प्यूटर द्वारा संचालित किये जाते हैं। डाटाबेस को व्यवस्थित करने हेतु जो कम्प्यूटर प्रोग्राम किये जाते हैं, वे डाटाबेस प्रबन्धन प्रणाली के अन्तर्गत आते हैं।

(3) आँकड़ा निर्गम और प्रदर्शन - ये आँकड़ों के प्रदर्शन एवं विश्लेषण द्वारा प्राप्त परिणामों को उपयोगकर्त्ता तक पहुँचाये जाते हैं। आँकड़ों को मानचित्र के रूप में सारणी एवं चित्रों आदि के रूप में भी अनेक प्रकार से प्रदर्शित किया जा सकता है। कैथोड रे ट्यूब (CRT) से लेकर हार्ड कॉपी एवं मैग्नेटिक मीडिया में भी इन्हें अंकीय रूप में निरूपित किया जा सकता है।

(4) आँकड़ा रूपान्तरण - आँकड़ा रूपान्तरण में निम्नलिखित दो चीजें महत्वपूर्ण हैं-

(i) आँकड़ा समूह से गलती दूर करने हेतु उनका रूपान्तरण आवश्यक है।

(ii) जी.आई.एस. से वांछित जानकारियाँ प्राप्त करने हेतु अधिक वृहद् सारणी विश्लेषण विधि का उपयोग किया जाता है। त्रिविम एवं सांख्यिकी, दोनों तरह के आँकड़ों का रूपान्तरण किया जाता है। रूपान्तरण अलग-अलग भी किया जाता है और एक साथ भी।

बहुत से रूपान्तरण पैमाने में परिवर्तन से जुड़ें हैं। नयी सूचनाओं के अनुरूप आँकड़ों को बनाना, आँकड़ों की तर्कपूर्ण पुनः प्राप्ति और क्षेत्रफल एंव परिमाप की गणना आदि इस प्रणाली की प्राकृतिक सामान्य प्रक्रियाएँ हैं। प्रत्येक प्रकार के जी.आई.एस. में एक रूप से दूसरे रूप में प्रकलन हेतु आँकड़ों का रूपान्तरण होता है।

(5) उपयोगकर्त्ता से संवाद - भौगोलिक सूचना प्रणाली के सॉफ्टवेयर का अन्तिम भाग है - उपयोगकर्त्ता से संवाद - जिज्ञासा प्रत्येक सूचना प्रणाली का अत्यन्त आवश्यक तत्व हैं। हालांकि आज इस विषय को जितना महत्व दिया जा रहा है, पहले नहीं दिया गया। हाल के कुछ वर्षों में उपयोगकर्त्ता स्वयं सीधे कम्प्यूटर से सम्पर्क करते हैं: पहले यह सम्भव नहीं था, क्योंकि कम्प्यूटर प्रणालियाँ उपयोगिता के अनुकूल नहीं थी। मशीनी भाषा उपयोग होती थी। आज हिन्दी / अंग्रेजी भाषा में लिखने पर कम्प्यूटर आसानी से समझ जाते हैं एवं तुरन्त जानकारी भी उसी भाषा में प्रदान कर देते हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- सुदूर संवेदन से आप क्या समझते हैं? विभिन्न विद्वानों के सुदूर संवेदन के बारे में क्या विचार हैं? स्पष्ट कीजिए।
  2. प्रश्न- भूगोल में सुदूर संवेदन की सार्थकता एवं उपयोगिता पर विस्तृत लेख लिखिए।
  3. प्रश्न- सुदूर संवेदन के अंतर्राष्ट्रीय विकास पर टिप्पणी कीजिए।
  4. प्रश्न- सुदूर संवेदन के भारतीय इतिहास एवं विकास पर प्रकाश डालिए।
  5. प्रश्न- सुदूर संवेदन का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
  6. प्रश्न- सुदूर संवेदन को परिभाषित कीजिए।
  7. प्रश्न- सुदूर संवेदन के लाभ लिखिए।
  8. प्रश्न- सुदूर संवेदन के विषय क्षेत्र पर टिप्पणी लिखिए।
  9. प्रश्न- भारत में सुदूर संवेदन के उपयोग पर संक्षिप्त लेख लिखिए।
  10. प्रश्न- सुदूर संवेदी के प्रकार लिखिए।
  11. प्रश्न- सुदूर संवेदन की प्रक्रियाएँ एवं तत्व क्या हैं? वर्णन कीजिए।
  12. प्रश्न- उपग्रहों की कक्षा (Orbit) एवं उपयोगों के आधार पर वर्गीकरण प्रस्तुत कीजिए।
  13. प्रश्न- भारत के कृत्रिम उपग्रहों के कुछ उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।
  14. प्रश्न- कार्य के आधार पर उपग्रहों का विभाजन कीजिए।
  15. प्रश्न- कार्यप्रणाली के आधार पर सुदूर संवेदी उपग्रह कितने प्रकार के होते हैं?
  16. प्रश्न- अंतर वैश्विक स्थान निर्धारण प्रणाली से आप क्या समझते हैं?
  17. प्रश्न- भारत में उपग्रहों के इतिहास पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  18. प्रश्न- भू-स्थाई उपग्रह किसे कहते हैं?
  19. प्रश्न- ध्रुवीय उपग्रह किसे कहते हैं?
  20. प्रश्न- उपग्रह कितने प्रकार के होते हैं?
  21. प्रश्न- सुदूर संवेदन की आधारभूत संकल्पना का वर्णन कीजिए।
  22. प्रश्न- विद्युत चुम्बकीय स्पेक्ट्रम के सम्बन्ध में विस्तार से अपने विचार रखिए।
  23. प्रश्न- वायुमण्डलीय प्रकीर्णन को विस्तार से समझाइए।
  24. प्रश्न- विद्युत चुम्बकीय स्पेक्ट्रमी प्रदेश के लक्षण लिखिए।
  25. प्रश्न- ऊर्जा विकिरण सम्बन्धी संकल्पनाओं पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। ऊर्जा
  26. प्रश्न- स्पेक्ट्रल बैण्ड से आप क्या समझते हैं?
  27. प्रश्न- स्पेक्ट्रल विभेदन के बारे में अपने विचार लिखिए।
  28. प्रश्न- सुदूर संवेदन की विभिन्न अवस्थाओं का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
  29. प्रश्न- सुदूर संवेदन की कार्य प्रणाली को चित्र सहित समझाइये |
  30. प्रश्न- सुदूर संवेदन के प्रकार और अनुप्रयोगों का वर्णन कीजिए।
  31. प्रश्न- विद्युत चुम्बकीय वर्णक्रम पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  32. प्रश्न- सुदूर संवेदन के प्लेटफॉर्म से आपका क्या आशय है? प्लेटफॉर्म कितने प्रकार के होते हैं?
  33. प्रश्न- सुदूर संवेदन के वायुमण्डल आधारित प्लेटफॉर्म की विस्तृत विवेचना कीजिए।
  34. प्रश्न- भू-संसाधन उपग्रहों को विस्तार से समझाइए।
  35. प्रश्न- 'सुदूर संवेदन में प्लेटफार्म' से आप क्या समझते हैं?
  36. प्रश्न- वायुयान आधारित प्लेटफॉर्म उपग्रह के लाभ और कमियों का वर्णन कीजिये।
  37. प्रश्न- विभेदन से आपका क्या आशय है? इसके प्रकारों का भी विस्तृत वर्णन कीजिए।
  38. प्रश्न- फोटोग्राफी संवेदक (स्कैनर ) क्या है? इसके विभिन्न प्रकारों का वर्णन कीजिए।
  39. प्रश्न- सुदूर संवेदन में उपयोग होने वाले प्रमुख संवेदकों (कैमरों ) का वर्णन कीजिए।
  40. प्रश्न- हवाई फोटोग्राफी की विधियों की व्याख्या कीजिए एवं वायु फोटोचित्रों के प्रकार बताइये।
  41. प्रश्न- प्रकाशीय संवेदक से आप क्या समझते हैं?
  42. प्रश्न- सुदूर संवेदन के संवेदक से आपका क्या आशय है?
  43. प्रश्न- लघुतरंग संवेदक (Microwave sensors) को समझाइये |
  44. प्रश्न- प्रतिबिंब निर्वचन के तत्वों का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
  45. प्रश्न- सुदूर संवेदन में आँकड़ों से क्या तात्पर्य है?
  46. प्रश्न- उपग्रह से प्राप्त प्रतिबिंबों का निर्वचन किस प्रकार किया जाता है?
  47. प्रश्न- अंकिय बिम्ब प्रणाली का वर्णन कीजिए।
  48. प्रश्न- डिजिटल इमेज प्रक्रमण से आप क्या समझते हैं? डिजिटल प्रक्रमण प्रणाली को भी समझाइए।
  49. प्रश्न- डिजिटल इमेज प्रक्रमण के तहत इमेज उच्चीकरण तकनीक की विस्तृत व्याख्या कीजिए।
  50. प्रश्न- बिम्ब वर्गीकरण प्रक्रिया को विस्तार से समझाइए।
  51. प्रश्न- इमेज कितने प्रकार की होती है? समझाइए।
  52. प्रश्न- निरीक्षणात्मक बिम्ब वर्गीकरण और अनिरीक्षणात्मक बिम्ब वर्गीकरण के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए।
  53. प्रश्न- भू-विज्ञान के क्षेत्र में सुदूर संवेदन ने किस प्रकार क्रांतिकारी सहयोग प्रदान किया है? विस्तार से समझाइए।
  54. प्रश्न- समुद्री अध्ययन में सुदूर संवेदन किस प्रकार सहायक है? विस्तृत विवेचना कीजिए।
  55. प्रश्न- वानिकी में सुदूर संवेदन के अनुप्रयोगों का विस्तार से वर्णन कीजिए।
  56. प्रश्न- कृषि क्षेत्र में सुदूर संवेदन प्रौद्योगिकी की भूमिका का सविस्तार वर्णन कीजिए। साथ ही, भारत में कृषि की निगरानी करने के लिए सुदूर संवेदन प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने हेतु सरकार द्वारा आरम्भ किए गए विभिन्न कार्यक्रमों को भी सूचीबद्ध कीजिए।
  57. प्रश्न- भूगोल में सूदूर संवेदन के अनुप्रयोगों पर टिप्पणी लिखिए।
  58. प्रश्न- मृदा मानचित्रण के क्षेत्र में सुदूर संवेदन के अनुप्रयोगों की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए।
  59. प्रश्न- लघु मापक मानचित्रण और सुदूर संवेदन के मध्य सम्बन्ध स्थापित कीजिए।
  60. प्रश्न- भौगोलिक सूचना तंत्र का अर्थ, परिभाषा एवं कार्यक्षेत्र की व्याख्या कीजिए।
  61. प्रश्न- भौगोलिक सूचना प्रणाली के भौगोलिक उपागम से आपका क्या आशय है? इसके प्रमुख चरणों का भी वर्णन कीजिए।
  62. प्रश्न- भौगोलिक सूचना प्रणाली के विकास की विवेचना कीजिए।
  63. प्रश्न- भौगोलिक सूचना प्रणाली का व्याख्यात्मक वर्णन प्रस्तुत कीजिए।
  64. प्रश्न- भौगोलिक सूचना प्रणाली के उपयोग क्या हैं? विस्तृत विवरण दीजिए।
  65. प्रश्न- भौगोलिक सूचना तंत्र (GI.S.)से क्या तात्पर्य है?
  66. प्रश्न- भौगोलिक सूचना तंत्र के विकास पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  67. प्रश्न- भौगोलिक सूचना तंत्र के उद्देश्य बताइये।
  68. प्रश्न- भौगोलिक सूचना तंत्र का कार्य क्या है?
  69. प्रश्न- भौगोलिक सूचना तंत्र के प्रकार समझाइये |
  70. प्रश्न- भौगोलिक सूचना तंत्र की अभिकल्पना का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
  71. प्रश्न- भौगोलिक सूचना तंत्र के क्या लाभ हैं?
  72. प्रश्न- भौगोलिक सूचना प्रणाली में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों का वर्णन कीजिए।
  73. प्रश्न- भौगोलिक सूचना प्रणाली में कम्प्यूटर के उपयोग का विस्तृत विवरण प्रस्तुत कीजिए।
  74. प्रश्न- GIS में आँकड़ों के प्रकार एवं संरचना पर प्रकाश डालिये।
  75. प्रश्न- भौगोलिक सूचना प्रणाली के सन्दर्भ में कम्प्यूटर की संग्रहण युक्तियों का वर्णन कीजिए।
  76. प्रश्न- आर्क जी०आई०एस० से आप क्या समझते हैं? इसके प्रशिक्षण और लाभ के संबंध में विस्तृत व्याख्या कीजिए।
  77. प्रश्न- भौगोलिक सूचना प्रणाली में प्रयोग होने वाले हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
  78. प्रश्न- ERDAS इमेजिन सॉफ्टवेयर की अपने शब्दों में समीक्षा कीजिए।
  79. प्रश्न- QGIS (क्यू०जी०आई०एस०) के संबंध में एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  80. प्रश्न- विश्वस्तरीय सन्दर्भ प्रणाली से आपका क्या आशय है? निर्देशांक प्रणाली के प्रकारों का वर्णन कीजिए।
  81. प्रश्न- डाटा मॉडल अर्थात् आँकड़ा मॉडल से आप क्या समझते हैं? इसके कार्य, संकल्पना और उपागम का वर्णन कीजिए।
  82. प्रश्न- रॉस्टर मॉडल की विवेचना कीजिए। इस मॉडल की क्षमताओं का भी वर्णन कीजिए।
  83. प्रश्न- विक्टर मॉडल की विस्तृत विवेचना कीजिए।
  84. प्रश्न- कार्टोग्राफिक संकेतीकरण त्रिविम आकृति एवं मानचित्र के प्रकार मुद्रण विधि का वर्णन कीजिए।
  85. प्रश्न- रॉस्टर मॉडल की कमियों और लाभ का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
  86. प्रश्न- विक्टर मॉडल की कमियों और लाभ के सम्बन्ध में अपने विचार लिखिए।
  87. प्रश्न- रॉस्टर और विक्टर मॉडल के मध्य अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  88. प्रश्न- डेटाम पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book